Follow Us:

हिमाचल के व्यंजनों को अलग पहचान दिलवाने के लिए शिमला में शेफ प्रतियोगिता

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल पर्यटन और परम्परागत व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए विश्व पर्यटन दिवस पर आज शिमला होटल हॉलिडे होम में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम और हिम आंचल शेफ एस्सोसिएशन द्वारा  शेफ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शेफ प्रतियोगिता का मुख्य मक़सद हिमाचली पकवानों को देश विदेश के पर्यटकों तक पहुंचाना रहता है।

होटल हॉलिडे होम के उप महाप्रबंधक और हिमाचल प्रदेश शेफ एस्सोसिएशन  के प्रधान नंद लाल शर्मा ने बताया की विश्व पर्यटन दिवस के मौक़े पर शेफ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न श्रेणियों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य हिमाचली खाने को अलग पहचान दिलवाना है। ताकि हिमाचली खाने और यहां के परम्परागत व्यंजनों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। प्रतियोगिता के माध्यम से साफ सुथरा खाना मुहैया करवाने पर भी बल दिया जा रहा है।