Follow Us:

नवरात्रि 2019 शुभ संयोग : इस बार नवदुर्गा के 9 दिनों में बन रहे हैं ये 6 महासंयोग

रमित शर्मा |

2019 में नवरात्रि 29 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक रहेगी। शारदीय नवरात्रि 29 सितंबर दिन रविवार से आरंभ है। इस दिन महानवमी दोपहर 12.38 तक है। उसके बाद विजया दशमी यानी दशहरा की तिथि आरंभ हो जाएगी। विजयादशमी 8 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। विजया दशमी के दिन शुभ रवि योग बन रहा है।

इस बार नवरात्रि में बन रहे शुभ योग : इस बार की नवरात्रि में कई शुभ संयोग रहने वाले हैं। जिसमें पूजा करने से 9 गुना फल प्राप्त होगा। नवरात्रि के आरंभ के 6 दिन विशेष योग रहेंगे। जिसमें से 2 दिन अमृतसिद्धि, 2 दिन सर्वार्थ सिद्धि और 2 रवि योग हैं।
 
30 सितंबर को अमृत सिद्धि योग,
  1 अक्टूबर को रवि योग,
 2 अक्टूबर को अमृत और सिद्धि योग,
 3 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि,
 4 अक्टूबर को रवि योग,
 5 अक्टूबर को रवि योग,
6 अक्टूबर को सर्वसिद्धि योग रहेगा।

किस दिन किस देवी की पूजा होगी : नवरात्रि के पहले दिन शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कुष्मांडा, पांचवें दिन स्कंदमाता, छठे दिन कात्यानी, सातवें दिन कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी, नवें दिन सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। माता के इन रूपों की विधि विधान पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।