Follow Us:

मंडी-पठानकोट-NH पर HRTC बस और टेंपो में टक्कर, तीन घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह कोटरोपी से करीब एक किलोमीटर आगे पड़ीगलू के पास एचआरटीसी बस और टेंपो में टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीनों युवकों को सिविल अस्पताल पधर से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है। घटना से नेशनल हाइवे पर करीब एक घंटे के लिए यातायात प्रभावित रहा। हाइवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी अनुसार चौहारघाटी के बरोट क्षेत्र से एक एक टेंपो पधर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही निगम की बस से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूसरे वाहन चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। वाहन में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका उपचार चल रहा है। डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने बताया मामले की जांच की जा रही है।