Follow Us:

पांगी में रज्जू मार्ग परियोजना को केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी, जल्द शुरू होगा काम

समाचार फर्स्ट डेस्क |

केन्द्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने पांगी क्षेत्र को वर्ष भर यातायात से जोड़े रखने के लिए किलाड़ की तरफ बनोटू से प्रीगारा में निर्मित होने वाली रज्जू मार्ग परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 600 करोड़ की स्वीकृति दी है।

इसके अलावा केन्द्र सरकार ने इस वर्ष के लिए प्रदेश को 50 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह रज्जू मार्ग परियोजना प्रदेश सरकार ने केन्द्र को इस वर्ष सितम्बर महीने में स्वीकृति के लिए भेजी गई पांच चरणों में बनने वाली 21.4 किलोमीटर रज्जू मार्ग की है। बता दें कि यह परियोजना हिमाचल प्रदेश रेपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम के लिए एक चुनौती होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रज्जू मार्ग साच दर्रे पर 14,000 फीट की ऊंचाई पर बनेगा और देश के कठिन, दुर्लभ और बर्फ से ढके क्षेत्रों में पूरा साल आवागमन सुचारू रूप से चलेगा। प्रधान सचिव, परिवहन जे।सी। शर्मा ने मुख्यमंत्री को इस परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने और कार्य को जल्दी शुरू करने का आश्वासन दिया।