Follow Us:

हिमाचल सरकार ने निजी भूमि की खरीद पर घटाया स्टांप शुल्क, अधिसूचना जारी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल सरकार ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत किसी परियोजना को शुरू करने के लिए निजी भूमि की खरीद पर स्टांप शुल्क को तीन फीसदी घटा दिया है। इस बारे में प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने अधिसूचना जारी कर दी है।

अब तक इस योजना के लाभार्थियों के लिए निजी भूमि की खरीद का स्टांप शुल्क छह प्रतिशत था। इसे तीन प्रतिशत घटाकर तीन फीसदी ही किया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने बजट भाषण में भी यह घोषणा की थी।

इसके बाद इसे मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद अधिसूचित कर दिया गया है। अधिसूचना को राजपत्र में प्रकाशित करने के बाद इस नई व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया है।