Follow Us:

ऊनाः खाना बनाते समय फटा सिलैंडर, आग की चपेट में आकर झुलसा युवक

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला ऊना के टाहलीवाल स्थित एक पटाखा फैक्टरी के ऊपरी माले में सिलेंडर लीक होने के कारण आगजनी होने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान अंदर कमरे में 18 साल का युवक खाना बना रहा था जो आगा की चपेट में झुलस गया। पीड़ित की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी रिंकू कुमार के रूप में हुई है। जिसे इलाज के लिए हरोली अस्पताल ले जाया गया ह

जानकारी के मुताबिक करीब 20 दिन पहले उद्योग में नौकरी शुरू करने वाले रिंकू बुधवार बाद दोपहर उद्योग परिसर में ही एक कमरे में खाना पका रहा था। इसी दारान गैस सिलेंडर लीक होने के कारण कमरे में आगजनी हो गई। रिंकू कुमार आग की चपेट में आ गया। हालांकि उसने और उद्योग में मौजूद अन्य लोगों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए।

कमरे में रखे किसी कैमिकल ने भी आग पकड़ ली जिससे आग और फैल गई। उद्योग प्रबंधकों ने फौरन फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी। जिसके बाद दमकल टीम ने मौके पर पहुंच आग बुझाई। हालांकि पटाखा फैक्टरी में बड़ा हादसा होने से टल गया। टाहलीवाल पुलिस चौकी इंचार्ज मदन लाल ने बताया कि रिंकू कुमार की टांगें हादसे में झुलस गई हैं। जिसका हरोली अस्पताल में इलाज जारी है।