Follow Us:

7 अक्टूबर को 3 दिन के दौरे पर हिमाचल आ रहे नड्डा, बिलासपुर में अभिनंदन रैली को करेंगे संबोधित

सुनील ठाकुर, बिलासपुर |

बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 7 अक्टूबर को तीन दिन के हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बताया कि नड्डा 7 अक्तूबर को करीब दस बजे दिल्ली से हेलिकॉप्टर के माध्यम से पंजाब प्रांत के आनन्दपुर साहिब में पहुंचेगें। इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर भी जे पी नड्डा के साथ दिल्ली से आएंगे।

नड्डा के आनन्दपुर साहिब में पहुंचने पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल , पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सहित कई बड़े नेता नड्डा का स्वागत करेंगे। नड्डा आनन्दपुर साहिब में स्थित गुरुद्वारा केशगढ़ में माथा टेकने के बाद हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत सबसे पहले बिलासपुर में स्थित लुहणु मैदान में अभिनंदन रैली को संबोधित करेंगे। जनसभा को सम्बोधित इस रैली भाजपा के करीब 20 हजार कार्यकर्ता लेंगे भाग।