Follow Us:

कांगड़ा: नड्डा का अभिनंदन करने 9 अक्टूबर को मंडी जाएंगे शांता

मनोज धीमान |

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के उपरान्त पहली बार हिमाचल प्रदेश में आए हैं। पूरे प्रदेश और विशेष कर बीजेपी के लिये यह बड़े सौभाग्य की बात है कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में छोटे से हिमाचल के जगत प्रकाश नड्डा जी आसीन हुये हैं।

उन्होंने कहा कि वह  9 अक्तूबर को मण्डी में उनका अभिनंदन करने जाएगे। शांता ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा ने बचपन से ही समाज सेवा का काम शुरू किया था। वे अपनी योग्ता से इस छोटी सी आयु में ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक पहुंचे हैं। हिमाचल के सभी पार्टियों के कुछ नेता राष्ट्रीय स्तर पर कई पदों पर आसीन हुए। परन्तु यह पहला मौका है कि भाजपा का एक युवा नेता यहां तक पहुंचे हैं।