Follow Us:

धर्मशाला के विकास विरोधी हैं कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर: बीजेपी

मनोज धीमान |

प्रदेश बीजेपी के सह-मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा और बीजेपी नेताओं ने बुधवार को एक संयुक्त वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर को धर्मशाला एवं कांगड़ा विरोधी करार देते हुए उनसे प्रश्न किया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपनी कड़ी मेहनत के बल पर हिमाचल के धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण इनवेस्टर मीट करवाने जा रहे हैं। तो, इससे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को परेशानी किस बात की है। वास्तव में कांग्रेस की धर्मशाला के टिकट आबंटन से लेकर लगातार कांग्रेस धर्मशाला और कांगड़ा विरोधी एजेंडे पर कार्य कर रही है।

इसी को लेकर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने धर्मशाला विरोधी ब्यान सोच समझ कर दिया है। कुलदीप राठौर अपने व्यक्तिगत हित को लेकर कांगड़ा को नेतृत्वहीन भी कर रहे हैं। वहीं वो नहीचाहते कि हिमाचल के विकास की गाथा धर्मशाला से लिखी जाए। इतनी बड़ी इन्वेस्टर मीट को धर्मशाला में करवाकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला का मान-सम्मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर मीट से पर्यटन की संभावनाए बढ़ेंगी और युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। बीजेपी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को याद दिलवाया कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्य मंत्री थे तो उन्होंने गुजरात में इन्वेस्टर मीट करवाई थी उसके बाद ही गुजरात मॉडल पूरे देश में चर्चा में आया तब भी कांग्रेस ने इसका विरोध गुजरात में किया था। उसके बाद कांग्रेस गुजरात में सत्ता में नही आई। अब हिमाचल कांग्रेस भी उसी राह पर चल रही है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि इनवेस्टर मीट के बाद धर्मशाला में किशन कपूर व विशाल नैहरिया का डबल इंजन धर्मशाला के  विकास की नई इबारत लिखेगा।

प्रदेश भाजपा के सह-मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा और जिला परिषद सदस्य अनिल चौधरी ने कांग्रेस से प्रश्न किया कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष धर्मशाला के उपचुनाव में ही धर्मशाला विरोधी बातें कर रहे हैं तो चुनावों के बाद उनके प्रतिक्रिया और भी भयानक होगी। धर्मशाला की जनता इस चुनाव में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को राजनीति कापाठ पढ़ाएगी कृप्या करके वे धर्मशाला में आकर अपनी ओछी क्षेत्रवाद की राजनीति न करें।