Follow Us:

हम कांग्रेस नहीं BJP हैं, व्यक्तित्व का सम्मान करना जानते हैं: सत्ती

नवनीत बत्ता |

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब जगत प्रकाश नड्डा ने दिल्ली से बिलासपुर आना था उस समय कांग्रेस के नेताओं ने बड़ा शोर मचाया। लेकिन मैं उन्हें यह बता देना चाहता हूं कि हम व्यक्तित्व का सम्मान करते हैं। और नड्डा हिमाचल प्रदेश के नेता हैं और बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर विराजमान हैं। अगर उन्हें हिमाचल प्रदेश आना था और मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर में अगर वह आए थे तो इसमें बड़ा हल्ला करने की कोई बड़ी बात नहीं थी।

सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी राजनीति से हटकर आज उनके सम्मान में उन्हें लाने के लिए चंडीगढ़ से शिमला के लिए हेलीकॉप्टर भेजा था। यह व्यक्तित्व का सम्मान है इसमें बीजेपी की कोई राजनीति नहीं है और यह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का अपना फैसला था।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले दिनों होलैंड की लड़की की साइकिल से गिरने से हड्डी टूट गई थी उस दौरान भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 2 घंटे इंतजार किया। लेकिन उस लड़के की सुरक्षा के लिए अपना हेलीकॉप्टर उसको रेस्क्यू करने के लिए भेजा और उसके बाद वह फिर हेलीकॉप्टर से अपने दौरे को निकले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की आज इतनी दयनीय हालत इसीलिए हो चुकी है क्योंकि यह लोग आज तक रूढ़िवादी सोच से आगे आज नहीं बढ़ पाए हैं ।

बताते चलें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति को ध्यान रखते हुए उस समय भी हेलीकॉप्टर लेने से मना कर दिया था जब पच्छाद और धर्मशाला में एक ही दिन में नामांकन होना था और मुख्यमंत्री को दोनों ही जगह जाने का दबाव था। लेकिन हेलीकॉप्टर का खर्चा ज्यादा बैठ रहा था इसलिए मुख्यमंत्री ने स्वयं निर्णय लेते हुए सिर्फ पच्छाद बाय रोड़ जाने का निर्णय लिया था।