Follow Us:

शिमला: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करेगा बैठक

पी. चंद, शिमला |

अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी), भारत सरकार, नई दिल्ली नन्द कुमार साय, और सदस्यगण राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग हर्षदभाई चुनीलाल वासवा, हरिकृष्ण डामोर व माया चिंतामण इवनाते शुक्रवा को शिमला प्रवास पर आ रहे हैं।

इस दौरान वे शुक्रवार को सुबह 11 बजे मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार, पुलिस महानिदेशक तथा अन्य सम्बन्धित विभागों के प्रधान सचिवों के साथ अनुसूचित जनजातियों के सुरक्षा, संरक्षण तथा कल्याण एवं विकास के लिए कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे।