Follow Us:

मंडीः जवाहरलाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में करंट लगने से झारखंड के कामगार की मौत

नवनीत बत्ता |

जिला मंडी के सुंदरनगर में जवाहरलाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर में कामगार की करंट लगने से मौत के मामले का खुलासा हुआ है। घटना बुधवार दोपहर बाद की बताई जा रही है। निर्माण कार्य में लगे मजदूर अचानक जोरदार करंट लगने से घायल हो गए, जिन्हें तकरीबन तीन बजे नागरिक चिकित्सालय लाया गया। बुरी तरह से घायल की पहचान राजेन्द्र पन्ना पुत्र कालेश्वर पन्ना निवासी नरमा निवासी  झारखंड के रुप में हुई जिन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायल को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से नदारद बताए जा रहे हैं।

जानकारी मुताबिक मरीज के शव का पोस्टमार्टम वगैरह और कोई अन्य औपचारिकता करवाए बिना ही आनन-फानन में अंतिम संस्कार भी सुंदरनगर में ही कर दिया गया। हालांकि मामला पुलिस के संज्ञान में लाया गया था लेकिन पुलिस अभी तक ना तो मामला ही दर्ज कर पाई है ना ही कोई उचित छानबीन कर पाई है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी भी उसी के साथ रहती थी और एक उसका छोटा बच्चा भी है। जब मामले के बारे में पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो अधिकतर मामले पर पर्दा डालते नजर आए। डीएसपी गुरबचन सिंह का कहना है कि जानकारी मिली है मामले की छानबीन की जा रही है।