Follow Us:

जयराम सरकार धर्मशाला के साथ कर रही है सौतेला व्यवहारः योगेश साहनी

मनोज धीमान |

आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धर्मशाला की जोनल प्रभारियों की बैठक हुई। ये बैठक  दाड़ी कांग्रेस कार्यालय में हुई,  जिसमें मुख्यातिथि  योगेश सहानी मौजूद थे। बैठक में उप चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही जोन वाइज बैठक करने का  दिशा निर्देश योगेश साहनी ने कांग्रेस नेताओं को दिया।
 
प्रभारी योगेश  साहनी ने जयराम सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सरकार  धर्मशाला विरोधी है। इस सरकार ने  हमेशा ज़िला कांगड़ा के साथ  सौतेला व्यवहार किया है। यहां से दफ्तर उठाकर  मंडी शिफ्ट कर दिया गया। जयराम सरकार स्मार्ट सिटी के ऊपर  चुप क्यों हैं।  सेंट्रल यूनिवर्सिटी, ट्यूलिप गार्डन, रोप वे जैसी कई प्रोजेक्ट इन 2 सालों के भीतर क्यों खटाई में पड़े हैं।

आज सरकार को इसका जवाब देना चाहिये। क्या भाजपा के नेता यह नहीं चाहते कि धर्मशाला का विकास हो।  जो प्रोजेक्ट कांग्रेस के दौर में शुरू हुए थे उनको ये सरकार क्यों नहीं चलाना चाहती। ये सरकार धर्मशाला की जनता के साथ  खिलवाड़ कर रही है और जनता इसका  इसका जवाब 21 अक्टूबर को देगी।