Follow Us:

अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा न्यूनीकरण दिवस पर लोगों को किया जागरूक

पी. चंद |

शिमला में अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा न्यूनीकरण दिवस पर प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को आपदा के समय कैसे बचा जाये इसको लेकर जागरूक किया गया। राजधानी शिमला  के रिज मैदान पर  लोगो को जागरूक करने के लिए  प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, पुलिस और  होम गार्ड द्वारा लोगों को आपदा को लेकर प्रशिक्षण भी दिया गया।

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा  समर्थ  अभियान  शुरू किया गया था। इस अभियान में स्कूली छात्रों ने  रैली का आयोजन किया। जिसमें  बच्चों ने लोगों को आपदा से बचने के लिए जागरूक किया। साथ ही हिमाचल के सभी स्कूलों, शिक्षण संस्थानों और सरकारी विभागों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।  

जिला प्रशिक्षण समन्वयक नेहा शर्मा ने कहा कि हर साल 13 अक्तूबर को आपदा दिवस मनाया जाता है।  इस बार एक अक्तूबर को ही इसके तहत कार्यकर्म  शुरू किये गए है और पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके  अलावा  सरकारी दफ्तरों, और स्कूल कॉलेजों में भी मॉक ड्रिल का योजना किया गया।

इसके  आलावा 11 अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक समर्थ अभियान चलाया  गया था और लोगों को आपदा से बचने के गुर सिखाये  गए हैं। नेहा शर्मा ने कहा  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण  ने आपदा से जोखिम से बचने के लिए 2011 में इस अभियान की शुरूआत की थी। यह अभियान राज्य जिला और सामुदायिक स्तर पर चलाया जाता है।