Follow Us:

बिलासपुर: महिला के साथ होटल कर्मी ने की छेड़छाड़, FIR दर्ज

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बिलासपुर के ब्रहमपुखर में निजी होटल के कर्मचारी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। उच्च न्यायालय शिमला में बतौर निजी सचिव कार्यरत करण सिंह गुलेरिया अपने परिवार के साथ शिमला जा रहे थे। करण सिंह सरकारी बस में शिमला जा रहे थे। बस ब्रहमपुखर में सवारियों को खाना खिलाने के लिए रोकी गई।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जब वो अपनी पत्नी के साथ होटल में खाने को लेकर कर्मचारियों से पूछताछ करने लगे तो वहां कार्यरत कर्मचारी ने उनकी पत्नी के साथ बदतमीजी की।

जब उनकी पत्नी ने खाने संबंधी पूरी जानकारी लेनी चाही तो होटल के एक कर्मचारी ने उनकी पत्नी को अश्लील शब्द कहे। थाना प्रभारी विरोचन नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पीड़ित के पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।