Follow Us:

तकनीकी विश्वविद्यालय की ‘स्वायत्तता’ के साथ खिलवाड़ करना बंद करे प्रदेश सरकार: ABVP

कमल कृष्ण |

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अधिष्ठाता अकादमी का घेराव किया। इसके साथ ही अधिष्ठाता कर्मिक से यह जानने की कोशिश की गई कि उनका इस नोटिस के बारे में क्या कहना है। प्रदेश सरकार ने नए नोटिस जारी कर रही है जिससे प्रदेश सरकार की नाकामियों के बारे में पता चलता है।

प्रदेश सरकार को भी इस निर्णय को वापस लेना होगा अन्यथा प्रदेश सरकार के खिलाफ विद्यार्थी परिषद राज्य स्तर पर आंदोलन  करेगी जिसकी  जिम्मेदारी स्वयं प्रदेश सरकार होगी।

विद्यार्थी परिषद ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन जो छात्रों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा रहा है उनको उपलब्ध करवाने की भी मांगे रखी गई। मूलभूत सुविधाएं कुछ इस प्रकार हैं जैसे कि बच्चों को पीने के लिए पानी वॉश के लिए वॉशरूम तथा यहां तक कि बच्चों को चौक तथा ब्लैकबोर्ड तक उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे हैं।और छात्रों से अनावश्यक  फीसे वसूली गई हैं।

इन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा रहा है। इसके लिए अधिष्ठाता एकेडमी को 5 दिन का समय दिया गया है। अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी।