Follow Us:

कांगड़ा: देहरा में कार और टिप्पर की टक्कर, 2 की मौके पर मौत- 2 घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कांगड़ा के देहरा में एक कार और टिप्पर की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला और पुरुष की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए। मृतकों की पहचान अपूर्वा पूरी (40) पत्नी संदीप पुरी और पारस पुरी (28) पुत्र सुरिंद्र पुरी निवासी लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। जबकि घायलों में संदीप पुरी (55) पुत्र वेद प्रकाश और तरुणा पुरी (28) पुत्री सुरिंद्र पुरी शामिल हैं । घायलों को सिविल अस्पताल देहरा में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया है। हादसा मंदलवार दोपहर बाद देहरा के खबली में पेश आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के चार लोग अपनी निजी कार में बगलामुखी मंदिर में माथा टेकने आ रहे थे। इसी बीच शाम के करीब देहरा के खबली दोसड़का के निकट सामने से तेज रफ्तार में आ रहे टिप्पर चालक कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।