Follow Us:

पच्छाद: प्रचार के दौरान CM ने प्राचीन गुरुद्वारे में नवाया शीश

पी. चंद |

पच्छाद उपचुनाव में हर मोर्चे पर डटे सरकार के मंत्रियों के बीच अब मुख्यमंत्री भी प्रचार में जुट गए हैं। सरकार के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी इस सीट को जीतने के लिए मुख्यमंत्री वोटर्स के बीच पहुंच रहे हैं। बुधवार सुबह ही मुख्यमंत्री राजगढ़ से खैरी पहुंचे जहां बडू साहिब गुरूद्वारे में उन्होंने शीश नवाया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कुछ वक़्त यहां बिताया और उसके बाद डोर टू डोर कैंपेनिंग में हिस्सा लिया।

इससे पहले 7 बजे मुख्यमंत्री का स्वागत खेरी में स्थानीय लोगों ने किया जबकि बड़ू साहिब में भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। यहां गर्मजोशी से मुख्यमंत्री का स्वागत हुआ। जयराम ठाकुर कलगिधर ट्रस्ट के अध्यक्ष संत बाबा इकबाल सिंह किंगरा से भी मिले और उनका आशीर्वाद लिया तथा भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप के लिए वोट मांगे।