Follow Us:

धर्मशाला पहुंचे मुख्य सचिव, इन्वेस्टर मीट की तैयारियों का लिया जायजा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी की अगुवाई में 15 आला अधिकारियों की टीम आज धर्मशाला में है।

टीम ने यहां के पुलिस ग्राउंड की तैयारियों का जायजा लिया। आज दोपहर बाद तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक  भी होगी। सभी अधिकारी शाम को शिमला लौट जाएंगे।

बाल्दी के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान, उद्योग मनोज कुमार, आयुर्वेद संजय गुप्ता, प्रधान सचिव केके पंत, प्रबोध सक्सेनाए जेसी शर्मा, सीएम के प्रधान सचिव संजय कुंडू इत्यादि भी यहां आए हैं।