Follow Us:

राजगढ़ में कांग्रेस ने निकाला ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’, प्रदेश सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

नवनीत बत्ता |

कांग्रेस राजगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की अगुवाई में लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे लिए बाजार में अपनी आवाज को बुलंद किया।

इस दौरान राठौर ने कहा कि हिमाचल में जिस तरह बीजेपी सरकार लोकतंत्र में दी हुई शक्तियों का दुरुपयोग कर रही है वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इसलिए ही प्रदेश में लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी सिरमौर जिले के राजगढ़ में आज लोकतंत्र बचाओ मार्च कर रही है।

उन्होंने कहा कि चाहे विधानसभा स्पीकर हो या IPH मिनिस्टर हो या स्वास्थ्य मंत्री सभी चुनाव आयोग को ठेंगा दिखा रहे हैं। ऐसा हिमाचल प्रदेश की राजनीति के इतिहास में पहली बार हो रहा है ।