Follow Us:

सुंदरनगर में बाप ने पार की हैवानियत की सारी हदें, एक साल 10 महीने की बेटी से किया दुष्कर्म

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सुंदरनगर पुलिस थाने में एक ऐसा मामला दर्ज हुआ है, जिसे पड़ कर आप दंग ही नहीं बल्कि आपके रोंगटें खड़े हो जाएंगे। जी हां, सुंदरनगर में एक पिता ने अपनी बेटी के साथ ही दुष्कर्म किया। बेटी की उम्र एक वर्ष 10 माह है। आरोपी पिता पेशे से टीचर है। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मासूम की माता की शिकायत के अनुसार मासूम की माता-पिता दोनों शिक्षक हैं। मासूम की एक अन्य नाबालिग बहन भी है। बीते 6 से 15 अक्टूबर को मासूम का पिता उनके पास आया हुआ था। मासूम की माता स्कूल चली जाती थी तो दोनों बेटियां पिता के साथ ही होती थीं।

मासूम की माता ने अपने पति पर उसकी छोटी बेटी जिसकी उम्र महज एक साल 10 महीने है के साथ दुष्कर्म करने का शक जाहिर करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, मामले में सुंदरनगर पुलिस ने FIR दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने बताया कि मासूम की माता के बयान के आधार सुंदरनगर थाना में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा-6 में मामला दर्ज कर लिया है।