Follow Us:

देवभूमि के फिर शर्मसार दबंगों ने पहले नाबालिक का अपहरण, फिर दुष्कर्म

नवनीत बत्ता |

हिमाचल में दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिला सिरमौर दबंगों की दबंगई मामला सामने आया है। यह मामला पांवटा साहिब के जगतपुर का है। जहां दो युवकों ने प्रवासी मजदूर की नाबालिक बेटी रात को उसके घर से उठाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया। 14 अक्टूबर की रात को यह दुष्कर्म के द्वारा एक लड़की के साथ किया गया जिसकी उम्र लगभग 17 साल है। वहीं, प्रवासी मजदूर ने बताया कि उसकी बेटी रात के समय बाथरूम करने गई थी और वहां अंधेरे में छुपे दो लड़कों ने उसके मुंह पर कपड़ा ढका और उसे अपने घर ले गए जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

दोनों युवक उसी दिन से लापता हैं। घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे महान डॉ यशवंत सिंह परमार अस्पताल में भर्ती किया गया। तीन से चार दिन लड़की का इलाज वहां पर चलता रहा और आज लड़की की हालत नाजुक देख कर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन प्रवासी मजदूर के पास पैसों की कमी होने के कारण वह अपनी बेटी को घर वापस ले आया है। प्रवासी मजदूर माजरा थाने में अपनी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत कर रहा है ।

जानकारी के अनुसार दुष्कर्म करने वाले युवक फूला और बज्जर जगतपुर निवासी बताए जा रहे हैं। युवक राजनीतिक पहुंच रखते हैं जिसके कारण यह मामला अभी तक रफा-दफा चला हुआ है। वहीं, इस मामले में डॉक्टर कि लापरवाही भी सामने आ रही है कि इतने दिनों तक उन्होंने यह मामला पुलिस क्यों नहीं बताया।