Follow Us:

ऊनाः पहाड़ी से टकराया टिप्पर, चालक की मौत

रविन्दर, ऊना |

जिला ऊना में थाना अंब के तहत ज्वार के समीप पेश आये दर्दनाक सड़क हादसे में टिप्पर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कृपाल सिंह पुत्र बक्शी राम निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार अंब में नहरिया रोड़ पर ज्वार के समीप टिप्पर नंबर (HP-58A-8847) जा रहा था कि टिप्पर अनियंत्रित होकर मोड़ पर पहाड़ी से जा टकराया। हादसे में चालक कृपाल को गम्भीर चोटें पहुंची। जिसमें वह गम्भीर घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से टिप्पर में फंसे चालक को बाहर निकाला लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कृपाल ने हादसे के बाद ही दम तोड़ दिया। कृपाल कांगड़ा जिला का रहने वाला था। उधर, डीएसपी अम्ब मनोज जंबाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।