Follow Us:

‘उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर है पूरा विश्वास’

पी. चंद |

उपचुनाव के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू औऱ सह प्रभारी गुरकीरत सिंह शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सहित बाकी युवा नेताओं ने उनका स्वागत किया। सुक्खू औऱ गुरकीरत ने संयुक्त बयान में कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार अभियान जोरों पर हैं। कांग्रेस पार्टी को पूरा विश्वास है कि वे इस उपचुनाव में जीत हासिल करेगी।

इसके साथ ही सुक्खू और गुरकीरत सिंह ने जनसभा को संबोधित किया और जयराम सरकार की नाकामियों को गिनवाया। कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट अपील करते हुए उन्होंने धर्मशाला में कई स्थानों का दौरा किया।

वहीं, उपचुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर पच्छाद में डटे हैं। राठौर ने पच्छाद के ग्रामीण क्षेत्रों के गांव-गांव में जाकर ग्रामीण क्षेत्र की जनता से रूबरू हुए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।