Follow Us:

पच्छाद से कांग्रेस प्रत्याशी ने डाला वोट, कहा- हमें जनता पर भरोसा है…

मनोज धीमान |

पच्छाद से सुबह 7 बजे उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इसी बीच सुबह सवेरे ही कांग्रेस के प्रत्याशी गंगूराम मुसाफ़िर ने भी अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें जनता पर भरोसा है कि पच्छाद में विकास करने वाली पार्टी कांग्रेस के साथ खड़े हैं। यहां सिर्फ बीजेपी राज में जनता को शोषण हुआ है। आचांर संहिता तक का उल्लंघन किया जा रहा है।

यही सभी कारणों के चलते जनता काफी रोष में है। विकास कार्य बिल्कुल ठप्प हो चुका है। हमें जनता पर भरोसा है कि वे इस बार कांग्रेस को यहां से विजयी बनाएगी। इसके साथ ही यहां कई ओर पदाधिकारियों ने भी अपना वोट डाला।