Follow Us:

हमीरपुर: स्टोव जलाते समय आग से झुलसी महिला ने PGI तोड़ा दम

रमित शर्मा, हमीरपुर |

हमीरपुर के बड़सर उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत जजरी में गत दिनों स्टोव जलाते समय आग से झुलसी महिला की रविवार शाम को पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। पुलिस की टीम शव को लाने के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निशा देवी पत्नी राज कुमार गांव जजरी करीब एक सप्ताह पहले स्टोव को जलाते समय झुलस गई थी। जिसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ मेें चल रहा था। इलाज के दौरान उक्त महिला की मौत हो गई है।

मृतिका के शव को लाने के लिए पुलिस चंडीगढ़ रवाना हो गई है। मृतक अपने पिछे दो बेटे छोड़ गई है। गौर रहे कि निशा देवी के पिता ने वेसरी राम पुत्र दुर्गा राम बाड़ी चौक निवासी ने विगत दिवस अपने दामाद, उसके चाचा श्रवण सिंह व उसकी सास के खिलाफ देहज उत्पीडऩ को लेकर थाना बड़सर में शिकायत दर्ज करवाई है।

उधर, डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने बताया कि स्टोव जलाते समय आग से झुलसी जजरी गांव की एक महिला की चंडीगढ़ में मौत हो गई है। पुलिस की एक टीम को चंडीगढ़ भेज दिया गया है।