Follow Us:

वन विभाग में मिली 35 रेंज अफसरों को नियुक्ति

पी.चंद |

वन विभाग के फील्ड कार्यों को गति प्रदान करने के लिए हालही में चयनित 35 वन परिक्षेत्र अधिकारियों को सरकार ने नियुक्ति प्रदान कर दी है।

वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज यहां बताया कि इनकी नियुक्ति से प्रदेश के वनों के रख-रखाव को जहां गति मिलेगी वहीं वानिकी कार्यों तथा विभाग की योजनाओं को बल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने के प्रति संजीदा है तथा इसी क्रम में वन विभाग में वन रक्षकों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी सभी वन वृतों में शुरू कर दी है।