Follow Us:

स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार की माता का निधन, टांडा में चल रहा था उपचार

नवनीत बत्ता |

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार की माता स्वर्णा परमार  का आज निधन हो गया। स्वास्थय मंत्री की माता का इलाज टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी।

उनका कल सुबह 10 बजे अक्षणा मंदिर में अन्तिम संस्कार किया जायेगा। वहीं, विपिन परमार की माता के निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कांग्रेस और बीजेपी के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।