Follow Us:

नैना देवी के दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हुई हादसे का शिकार, 3 घायल

सुनील ठाकुर, बिलासपुर |

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में धनतेरस के उपलक्ष्य पर मां के दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं के गाड़ी हादसे का शिकार होकर पहाड़ी से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। खाई गहरी होने के कारण बड़ी मुश्किल से होमगार्ड के जवानों पुलिसकर्मियों और फायर कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

रशियों के माध्यम से लोग पहाड़ी से नीचे उतरे अपनी जान जोखिम में डालकर घायलों को पहाड़ी के नीचे से निकाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जानकारी के मुताबिक यह श्रद्धालु हिमाचल के नालागढ़ के समीप दभोटा से माता के दर्शन के लिए आए थे और वापसी के समय यह दुर्घटना घटी। मौके पर रेस्क्यू टीम के साथ एसडीएम सुभाष गौतम और डीएसपी संजय शर्मा मौजूद थे।