Follow Us:

कांगड़ाः सर्वसम्मति से बलवान सिंह बने इन्दौरा भाजपा मंडलाध्यक्ष

मनोज धीमान |

जिला कांगड़ा के इंदौरा में बीते कल भाजपा के नए मण्डलाध्यक्ष की नियुक्ति समारोह ममताज पैलेस सूरजपुर में आयोजित किया गया। जिसमें संगठन द्वारा नियुक्त चुनाव प्रक्रिया प्रभारी टेकचंद बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित हुए जबकि क्षेत्र की विधायक रीता धीमान और गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक खास तौर पर कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वहीं, संगठन द्वारा मंडलाध्यक्ष पद के लिए मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवान सिंह का नाम पेश किया गया। जिसमें उपस्थित सभी बूथ अध्यक्षों, बूथ पालकों और चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए मनोनीत सदस्यों ने सर्वसम्मति से बलवान सिंह के अध्यक्ष पद के प्रस्ताव पर हामी भरी।

इस अवसर पर नव निर्वाचित मंडलाध्यक्ष बलवान सिंह ने कहा कि वे सबका साथ, सबका विकास की नीति पर काम करेंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे। इस अवसर पर  प्रभारी टेकचंद ने बताया कि बलवान सिंह शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे। इससे पहले घनश्याम सम्बयाल ने पूर्व मंडल कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की।