Follow Us:

ऊना: दिवाली की रात शराब पीकर मचाया हुड़दंग

रविंद्र, ऊना |

पुलिस थाना अम्ब के तहत अंदोरा और गगरेट में दिवाली की रात शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर दो लोगों को हवालात की हवा खानी पड़ी। पुलिस ने दोनो के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार थाना अम्ब के अन्तर्गत गांव अन्दौरा में रह रहे प्रवासी मजदूर पूर्ण चन्द को शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं थाना गगरेट के अन्तर्गत वार्ड न०2 गगरेट निवासी सुच्चा सिंह पुत्र करनैल सिंह को घर में शराब पीकर गाली गलौच करने व हुड़दंग मचाने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एसपी दिवाकर ने कहा कि नशा करके हुड़दंग मचाने से आम जनता की शांति भंग होती है। इसलिए कार्रवाई की गई है।