Follow Us:

बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए अक्षय, 25 परिवारों को बांटेंगे एक करोड़

समाचार फर्स्ट डेस्क |

अक्षय कुमार फिल्मों के अलावा रियल लाइफ में भी कई लोगों के लिए उनके हीरो हैं। असल जिंदगी में जब भी लोगों की उनकी जरुरत होती है वो मदद के लिए आगे आ जाते हैं। खुलकर दान करने में वो हमेशा आगे रहते हैं। जब भी देश में पर कोई विपदा आती है, तो बॉलीवुड से अक्षय का हाथ मदद के लिए सबसे पहले उठता है। हाल ही में अक्षय कुमार कुमार बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं और उन्होंने एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

बीते दिनों बिहार में आई बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए। इनमें तमाम लोगों का घर और रोजगार छिन गया। इनमें से कुछ परिवार ऐसे थे जिनकी हालत काफी खराब थी। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जो दूसरों को रोजगार देते थे, पर अब खुद रोजी-रोटी के लिए भटक रहे हैं। ऐसे परिवारों को ढूंढा गया जिन्होंने बाढ़ में अपना सब कुछ खो दिया। इनमें सर्वाधिक प्रभावित 25 परिवारों का चयन किया गया। अब अक्षय कुमार छठ पूजा के मौके पर इन सभी परिवारों का 4-4 लाख रुपये देंगे।