Follow Us:

मंडी: भागीरथ शर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया विधानसभा क्षेत्र सिराज का नया मंडल अध्यक्ष

नवनीत बत्ता |

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बीजेपी में संगठनात्मक चुनावों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र सिराज में भी मंडल अध्यक्ष का चुनाव हुआ और सर्वसम्मति से भागीरथ शर्मा को सिराज मंडल का नया अध्यक्ष चुना गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष गुलजारीलाल ने बताया कि सिराज में आज सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष का चुनाव हुआ। जिसमें भागीरथ शर्मा को नया मंडल अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दिशा निर्देश अनुसार सारी चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कर दिया गया है।