Follow Us:

कांगड़ा: बीजेपी मंडलाध्यक्ष के चुनाव में फंसा पेंच, निर्विरोध चुनाव पर नहीं बन पाई सर्वसम्मति

नवनीत बत्ता |

मंडल बीजेपी कांगड़ा के नए अध्यक्ष के चुनाव में फिलहाल पेंच फंस गया है। नए मंडलाध्यक्ष के निर्विरोध चुनाव के लिए सर्वसम्मति नहीं बन पाई है। जानकारी के मुताबिक मंडलाध्यक्ष के लिए कुल 16 लोगों ने आवेदन किया था। वीरवार को मंडलाध्यक्ष के लिए चुनाव प्रभारी दूलो राम ने सर्वसम्मति बनाने के भरसक प्रयास किये लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि उनके प्रयासों से आवेदनकर्ताओं की संख्या 7 रह गयी है।

दूलो राम ने बताया कि आज मंडलाध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया गया। 16 में से अब भी 7 लोगों के आवेदन शेष हैं। इनसे एक बार फिर सर्वसम्मति बनाने का आह्वान किया जाएगा। यदि सर्वसम्मति नहीं बनती है तो उसके बाद मंडलाध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।