Follow Us:

मंडी: गुटकर के पास निजी बस पलटी, 15 लोग घायल

नवनीत बत्ता |

मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर वीरवार शाम को मंडी शहर से कुछ दूरी पर गुटकर के पास एक मिनी बस सड़क पर पलट गई। हादसे में करीब 15 यात्रियों को चोटें आई है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज और जोनल अस्पताल मंडी ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

बस पलटने से एनएच पर लंबा जाम लग गया। क्रेन के माध्यम से बस को सड़क से हटाया जा रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि गुटकर के समीप एक निजी बस पलटी है। 10 से 15 लोगों को चोटें लगने की सूचना है। मौके पर पुलिस छानबीन कर रही है।