Follow Us:

नरेश चौहान सर्वसम्मति से चुने गए रामपुर मंडल के नए अध्यक्ष

पी. चंद |

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन की दृष्टि से बनाए गए महासू के रामपुर मंडल के संगठनात्मक चुनावों में मंडल अध्यक्ष इस बार नरेश चौहान को चुना गया है। करीब पार्टी के पूर्व समर्पित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों पूर्व के मंडल अध्यक्ष पूर्व प्रत्याशियों प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मोर्चा के जिलाध्यक्ष और डेढ़ सौ भूतपूर्व अध्यक्षों की सलाह के बाद ही नरेश चौहान को रामपुर मंडल का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।

संगठनात्मक चुनाव अधिकारी मंडल रामपुर जिला महासू ने आधिकारिक तौर पर नरेश चौहान के निर्वाचित होने की सूचना दी रामपुर में बैठक के दौरान उन्हें चुना गया।

नरेश चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा संगठन के हर दायित्व को ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा तो सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य हर कार्यकर्ता तय करेगा। इसके साथ ही संगठन के कार्य में और तीव्रता आएगी ताकि रामपुर में भाजपा का परिवार और बढ़ सके तथा आने वाले चुनावों में भारी बहुमत के साथ जीत हासिल कर सके।