Follow Us:

इन्वेस्टर मीट की जगह पिकनिक मना रही बीजेपी, कांग्रेस करेगी विरोध

पी. चंद |

कांग्रेस पार्टी केन्द्र और प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोलने जा रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आहवान पर कांग्रेस पार्टी 5 से 15 नवंबर तक देश भर में धरने प्रदर्शन करने जा रही हैं। हिमाचल में कांग्रेस 6 से 14 नवंबर तक सभी जिला मुख्यालय में धरने प्रदर्शन करेगी। इसमें कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल सहित प्रदेश के बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि भारत 2014 में बेरोजगारी दर 3.4 फ़ीसदी थी जो 2019 में बढ़कर 8.1 हो चुकी है। जो पिछले 45 सालों में सर्वाधिक हैं। केन्द्र के नोटबन्दी के फ़ैसले के बाद 90 लाख लोगों ने अपना रोजगार खोया। पिछले 6 सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था 5 फीसदी से भी कम हो गई जो कि 2014 में 7.4 फ़ीसदी थी। बैंकिंग सेक्टर की हालत ख़स्ता है, एनपीए बढ़ता जा रहा है, नीरव और चौकसी जैसे लोग पैसा खाकर विदेश भाग रहे हैं। रुपया निरन्तर गिर रहा है, पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ रहे है।

पीएम का धर्मशाला आने का कोई औचित्य नहीं है। अच्छा होता पीएम प्रदेश के लिए बड़े औधोगिक पैकेज की घोषणा करते। जिस तरह मंत्री और विधायक सैर सपाटे के लिए धर्मशाला आ रहे है तो क्या पीएम भी इसी के लिए आ रहे हैं। एक तरफ प्रदेश से उद्योग पलायन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ़ इन्वेस्टर मीट पर ये खर्च समझ से परे है।