Follow Us:

परिवहन मंत्री को हुआ बुख़ार-लगे दस्त, 3 दिन से टांडा में भर्ती

पी. चंद |

इन्वेस्टर मीट की बीच हिमाचल सरकार में परिवहन मंत्री की तबीयद बिगड़ गई। पिछले तीन दिनों से मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर टांडा अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि मंत्री गोविंद ठाकुर मीट के लिए कांगड़ा पहुंचे थे लेकिन उन्हें हल्का बुख़ार था। जब वे कांगड़ा पहुंचे तो उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक़ गोविन्द ठाकुर को संक्रमण की शिकायत हुई है। अब उनकी हालात में काफ़ी सुधार है। कल तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। इससे पहले ही उन्हें दस्त एवम बुख़ार की शिकायत हो गई। जिसके चलते उन्हें टांडा में दाखिल होना पड़ा।

मंत्री जी को टांडा में स्पेशल रूम दिया गया है। लेकिन इस रूम में कई ख़ामियां फोटो में देखने को मिलती है। टांडा अस्पताल वैसे ही अपने सुविधाओं के चलते सुर्खियों में रहता है लेकिन यहां प्राइवेट रूम के हालात ही ऐसे तो अंदाजा लगाईये वार्ड्स के क्या हालात होंगे।