Follow Us:

ऊना: हरोली में युवती ने निगला जहर, अस्पताल में भर्ती

रविंद्र, ऊना |

उपमंडल हरोली के ईसपुर में एक युवती द्वारा रहस्यमयी ढंग से जहर निगलने का मामला सामने आया है। युवती को उपचार के लिए रीजनल अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ईसपुर निवासी 22 वर्षीय युवती ने शुक्रवार रात अज्ञात कारणों से घर में रखी कोई जहरीली दवा निगल ली। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। परिजनों को मामले की भनक लगते ही उन्होंने उसे फौरन रीजनल अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हरोली अनिल मेहता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।