Follow Us:

मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने राम मंदिर पर कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

पी. चंद, शिमला |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राम जन्मभूमि मामले पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने  अपने सरकारी आवास ओक ओवर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है, जिसका सभी को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस फैसले को किसी को भी हार या जीत के रूप में नहीं देखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से शान्ति, सौहार्द व एकता बनाए रखने की भी अपील की।

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर पर आये उच्चतम न्यायालय के फैंसले पर संतोष जताया है। उन्होंने कहा है कि बहुप्रतीक्षित इस फैसले के बाद हिन्दू और मुस्लिम समुदाय में आपसी प्रेम और सोहार्द ओर भी बढेगा। वीरभद्र सिंह ने कहा कि अयोध्या राम जन्मभूमि हमारी आस्था का प्रतीक रही हैं जहां हिन्दू और मुस्लिम आपसी प्रेम भाब से रहते आये है।उन्होंने कहा कि अब इस पर कोई भी विबाद खत्म समझा जाना चाहिए।