Follow Us:

ऊनाः ABVP 40 वें प्रान्त अधिवेशन में पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

रविन्दर, ऊना |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ऊना में एबीवीपी के हो रहे राज्य स्तरीय 40 वें प्रान्त अधिवेशन में पहुंचे। आज सुबह करीब 10 बजे मुख्यमंत्री जयराम पंडाल में पहुंचे तो एबीवीपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी उपस्थित रहे।  इस अवसर पर एबीवीपी से प्रदेशाध्यक्ष सुनील, नगर अध्यक्ष देवेंद्र एटलस, आरएम शर्मा, सुनील कुमार, खामोश और विनय सहित अन्य उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के इस आधिवेशन के लिए जब निमंत्रण मिला तो मन किया जाना ही चाहिए। यह हमारा मूल है, यहीं से सीखकर आगे बड़े और आज हम जहां पहुंचे है उसमें अहम भूमिका है। आज भी याद है कि एक वक्त था जब हम भी अधिवेशन का हिस्सा होते थे। ज्ञान शील एकता का नारा लगाकर सड़कों पर घूमते थे। एबीवीपी के हर कार्यक्रम का हिस्सा लेते थे। एक लंबा संघर्ष एबीवीपी ने किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों के बीच मे भी ऐसा संगठन होना चाहिए जिसमें राष्ट्रभगति हो। आजादी के बाद आरएसएस के मार्गदर्शन में 9 जुलाई 1949 में एबीवीपी की स्थापना हुई। पहले तो कालेजों में ही एबीवीपी को जानते थे लेकिन अब तो गांव- गांव घर घर पहचानते है। उन्होंने कहा कि जब हम याद करते है तो सुनील उपाधयाय का भी नाम आता है। उन्होंने कहा कि जो दौर हमने देखा कि कुछ लोग तो जान की बाजी तक लगा देते है।

हिमाचल चाहे छोटा प्रदेश है लेकिन यदि देश मे मजबूत संगठन की बात आती है तो हिमाचल के नाम आता है। आज ऐसा कोई केम्पस नहीं है जहां लड़ाई होती हो। पहले बहुत लड़ाइयां होती थी लेकिन अब कम हुई है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता हिमाचल के ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों में भी सन्गठन का काम कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्र सन्गठन के चुनावों की बात करते है लेकिन मैंने यह भी देखा कि बाकी संगठनों की सक्रीयता बंद हो गयी। क्योंकि उनको सिर्फ चुनावों तक ही होता है। लेकिन एबीवीपी ही एक ऐसा संगठन है जो बिना चुनावों के भी सक्रिय है और हर गतिविधियां करवाई जा रही हैं। आज सौभाग्य की बात है भारत को देखने का नजरिया दुनिया का बदला है। जम्मू से  धारा 370 हटाई गई। आज एक देश एक ध्वज है। उन्होंने कहा कि आज हमें प्रसनता है कि एबीवीपी एक संगठन नहीं आंदोलन है जहां बहुत कुछ सीखने को मिला।

ABVP का सोशल मीडिया सांग भी किया लॉन्च

सुनील अम्बेडकर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थीओं के बीच काम कर रही है। वन्दे मातरम की यह मशाल हर जगह पहुंची है। उन्होंने कहा कि आज देश मे बहुत सारी बातों के साथ नई राष्ट्रीय नीति की भी बाते चल रही है। हम नहीं बाहर से लोग यहां पढ़ने आये हैं और मुझे आशा जा की केंद्र की सरकार जल्द से जल्द नई शिक्षा नीति लेकर आएगी। आज इस प्रदेश अधिवेशन के माद्यम से कहा कि विद्यार्थी परिषद के हर कार्यकर्ता पर भरोसा रखें। वह कोई कसर नहीं छोडेगे देश और प्रदेश को आगे करने में योगदान करेंगे। इस अवसर पर एबीवीपी का सोशल मीडिया सांग भी लॉन्च किया गया।