Follow Us:

मंडी की ऋचा बनी स्काई वॉक मिस इंडिया 2019 की फर्स्ट रनर अप।

पी.चंद |

हिमाचल की बेटियां किसी से कम नहीं है ये बेटियां हर क्षेत्र में हिमाचल का नाम रोशन कर रही है। बात खूबसूरती की हो तो हिमाचल का नाम सबसे ऊपर आता है।  मंडी की ऋचा शर्मा ने पहाड़ी प्रदेश हिमाचल का नाम ओर अधिक ऊंचा किया है। मंडी की ऋचा शर्मा के सिर पर स्की वॉक मिस इंडिया 2019 की फर्स्ट रनर अप का ताज सज़ा है।

ये प्रतियोगिता दिल्ली में आयोजित की गई जिसमें फ़िल्म अभिनेता अरबाज़ खान ने उनको सम्मानित किया। मंडी के छोटे से गांव भोजपुर सुंदरनगर की रहने वाली ऋचा डीएसपी की बेटी है जबकि ऋचा की मां इकोनॉमिक्स के प्रोफ़ेसर है। ऋचा बीटेक ग्रेजुएट हैं। ऋचा कहती हैं कि पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस ज़रूरत है उनके एक्सपोज़र की।