Follow Us:

कुल्लू: दियार पंचायत ने बनाया अपना बीज बैंक, ऐसा करने वाली प्रदेश की पहली पंचायत बनी

गौरव, कुल्लू |

कुल्लू जिला की दियार पंचायत के किसानों ने अनूठी पहल की है। पंचायत में किसानों द्वारा पारंपरिक फसलों का अपना एक बीज बैंक बनाया गया है। इसके साथ ही पंचायत अब प्रदेश की पहली पंचायत बनी है जिसके इस बीज बैंक पारंपरिक फसलों का बीज होगा और किसानों को उपलब्ध करवाया जाएगा। यह बीज बैंक ग्रामीणों ने राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा पंचायत की जैव विविधता समिति को मॉडल बीएमसी बनाने के बाद तैयार किया है। बीते रविवार को जिला की उक्त पंचायत में पारंपरिक फसलों की एक प्रदर्शनी लगाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की प्रधान व जैव विविधिता समिति की अध्यक्ष मनोरमा ठाकुर ने की। इसके अलावा कार्यक्रम में जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयन पर्यावरण एवं सतत विकास संस्था, मौहल की वैज्ञानिक डॉ, सरला शासनी, कृषि विभाग कुल्लू के सहायक कृषि विकास अधिकारी त्रिलोक शर्मा, वन समृद्धि, जन समृद्धि सीयूजी ओसन के अध्यक्ष प्रभात डडवाल ने प्रदर्शनी में विशेष तौर पर भाग लिया और उत्पादों को निहारा। इसमें पंचायत के करीब 40 से अधिक किसानों की दो दर्जन से अधिक पारंपरिक फसलों व जड़ी बूटियों के 110 सैंपल प्रदर्शनी के लिए रखे गए थे। अधिकारियों ने पंचायत व किसानों की इस अनोखी मुहिम को सराहा है।

पंचायत के बीज बैंक में राजमाह, माश, मक्की, गेहूं, काले कोहल, सफेद कोहल, कोदरा, कुल्थी, सरसों, जौ, राई, तिल, सोयाबीन, नंगा जौ, सलियारा, लोकल लहसुन, धान, काउणाी, पालक, कद्दू के अलावा अखरोट, खुमानी का बीज उपलब्घ होगा। इसके अलावा पंचायत में खनोर, बनाक्शा, अजवाईन, रामबाण, पुदीना, गुच्छी, धतूरा, एलोबेरा, कशमल, ब्रह्मजीरा, कड़ू पतीश, उम्बली कुरी, नीलकंठी, पाषाण भेद, चां, खूब कला, रोजा मौसकीटा जैसी जड़ी बूटियों को भी सहेज कर रखा जाएगा। पंचायत प्रधान ने इस मौके पर बताया कि बीज बैंक में जिन किसानों ने बीज उपलब्ध करवाया है।