Follow Us:

सुंदरनगर में नशेडी देवी-देवताओं के नाम पर मांग रहे बकरा, लोगों का कर रहे उत्पीड़न

नवनीत बत्ता |

सरकाघाट के बाद सुंदरनगर मंडी में देवी देवताओं के नाम पर बकरा मांगने और आम आदमियों के उत्पीड़न का मामला सामने आए है। जानकारी के मुताबिक सुंदरनगर के बनायक में कुछ नशेड़ी युवकों में देवी देवताओं और धर्म को लोगों को डराने और उनसे पैसे ऐंठने का साधन बना रखा है। बनायक निवासी तनुज शर्मा का कहना है कि लगभग पिछली एक साल से यह युवकों का ग्रुप उनको और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहा है।

यह बेहद निंदनीय है कि आज हिमाचल के लगभग सभी मंदिरों पर नशेड़ियों ने अपने अड्डे बना रखे है। कई मंदिरों में सारे आम शराब और भाग का प्रयोग होता है। जिसके बारे हर आम आदमी के साथ साथ पुलिस को भी जानकारी होती है लेकिन धर्म का मामला समझ कर कोई कार्यवाही नही करता और यह नशेड़ी कानून को ताक पर रख कर मनमानी करते है। मंडी पुलिस, डीसी मंडी और सीएमओ हिमाचल से मांग की है कि ऐसे असामाजिक लोगों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई करके इनको जेल में भेज दिया जाए। ताकि प्रदेश में धर्म के नाम पर उत्पीड़न बंद हो और आम आदमी सुरक्षित हो सके।