Follow Us:

भारत की कोकिला लता मंगेशकर अभी भी ICU में एडमिट

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बॉलीवुड सिंगर लता मंगेशकर की तबियत खराब होने की वजह से उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार लता की कंडीशन पहले से बेहतर है। हेमा मालिनी ने कुछ घंटों पहले ट्वीट कर लता के कंडीशन के बारे में बताया है। एक्‍ट्रेस हेमा मालिनी, शबाना आजमी और पूनम ढ‍िल्लन ने ट्वीट कर लता की सलामती के लिए दुआएं मांगी हैं। वह अभी अस्पताल में एडमिट हैं और कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी हालत बहुत क्रिट‍िकल है। भगवान उन्‍हें इस हालत से निकलने में मदद करें और वे दोबारा हमारे बीच वापस आ जाएं। पूरा देश भारत रत्‍न और भारत की कोकिला लता जी के लिए प्रार्थना कर रहा है।

लता मंगेशकर को सोमवार यान‍ि 11 नवंबर को सांस संबंधित शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्‍पताल में भर्ती होने की खबर सुनते ही लोग सोशल मीडिया पर उनकी सलामती की दुआ करने लगे। पिछले दिनों उन्‍होंने सोशल मीडिया पर फिल्‍म पानीपत में पद्मिनी कोल्‍हापुरी के पोस्‍टर को शेयर किया था। साथ ही लिखा था कि उनकी भांजी पद्मिनी कोल्‍हापुरी एक बहुत अच्‍छी एक्‍ट्रेस हैं। उन्‍होंने ट्विटर पर पद्मिनी को फिल्म पानीपत में उनके रोल के लिए शुभकामनाएं दी थीं। बता दें कि 28 सितंबर को लता मंगेशकर 90 साल की हो गई हैं।