Follow Us:

आज लॉन्च हो सकता है Motorola Razr 2019 फोल्डेबल फोन

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मोटोरोला रेज़र 2019 फोल्डेबल फोन को आज लॉन्च किया जा सकता है। Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola लॉस एंजिल्स में आज इवेंट का आयोजन करने वाली है, इवेंट के दौरान Motorola Razr 2019 फोल्डेबल फोन को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। मोटोरोला रेज़र 2019 से संबंधित अब तक कई लीक सामने आ चुके हैं, कुछ कथित रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) में फोल्डेबल फोन का फ्लिप डिज़ाइन की झलक मिली थी जिसमें फ्रंट पैनल पर सेकेंडरी डिस्प्ले को दर्शाया गया था। फोल्ड होने पर आगामी Motorola Foldable Phone एक सामान्य फ्लिप फोन की तरह लगता है।

एक रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया था कि पिछले महीने मोटोरोला ने आज लॉस एंजिल्स में होने वाले इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजे थे। CNet की रिपोर्ट के मुताबिक, मोटोराला द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट में एक जिफ का इस्तेमाल हुआ है जो इसमें फोन को फोल्ड और अनफोल्ड होते हुए दिखाया गया है। यहां इशारों में बताया गया है कि Motorola Razr की वापसी होने वाली है। हाल ही में सामने आए कुछ रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) से इस बात का संकेत मिलता है कि Motorola Razr 2019 के फ्रंट में छोटी स्क्रीन होगी जो नोटिफिकेशन अलर्ट को दर्शाएगी। स्क्रीन के साथ सेल्फी के लिए कैमरा सेंसर भी मिलेगा।
 
Motorola Razr 2019 Specifications

देश में Galaxy Fold को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है ऐसे में पूरी संभावना है कि मोटोरोला 2019 Razr को भारत में लॉन्च करेगा। एक हालिया लीक से ये जानकारी मिली है इस अपकमिंग स्मार्टफोन में फ्रंट फेसिंग कैमरा होगा, जिससे रेगुलर शॉट्स और सेल्फी दोनों ही लिए जा सकेंगे। हालांकि इसे डिस्प्ले को फोल्ड करना होगा। यहां फोल्ड होने के बाद छोटे डिस्प्ले को भी देखा जा सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक अनफोल्ड होने के बाद Moto Razr में 6.2-इंच OLED डिस्प्ले मिलेगा।

Moto Razr 2019 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया जा सकता है। लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी इसे दो वेरिएंट्स- 4GB/64GB और 6GB/128GB में लॉन्च कर सकती है। इस डिवाइस में मोटोरोला 2,730mAh की बैटरी दे सकती है। इसका ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड होगा। साथ ही आपको बता दें शाओमी भी एक फोल्डेबल स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि Motorola ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि लॉस एंजिल्स में होने वाला इवेंट कितने बजे शुरू होगा।