राजधानी में सर्दियों का मौसम शुरू होते ही चोरियों का सिलसिला शुरू हो गया है। ठंड बढ़ते ही शिमला में रहने वाले अधिकतर लोग गांव चले जाते हैं और उसी का फ़ायदा उठाकर चोर सेंधमारी कर देते हैं। ताज़ा मामला भीड़भाड़ वाले उपनगर संजौली में पेश आया है जहां चोरों ने ठाकुर निवास में दिनदिहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया और 4 लाख की नकदी तथा गहनों पर हाथ साफ कर गए।
पूनम ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह अपनी पड़ोसन के साथ बच्चे को लेने स्कूल गई थी। जब वापस घर लौटी तो ताले टूटे हुए थे और समान बिखरा पड़ा था। जब देखा तो घर से सोने के 3 कड़े, मंगल सूत्र, कान की बालियों का जोड़ा, दो जोड़ी टोप्स, एक हीरे की अंगूठी, 3 चांदी के कड़े और 20000 नकदी गायब थी। यानी कुल 4 लाख रूपये की चोरी हुई है। इसकी शिकायत ढली थाना में दर्ज हुई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है



