Follow Us:

रोहतांग दर्रा में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

समाचार फर्स्ट |

रोहतांग दर्रा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मनाली ला रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोहतांग दर्रा से गुजर रहे कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि रोहतांग दर्रा में शौचालय के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जिसके चलते मनाली पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया है।

डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस व्यक्ति की शिनाख्त करने के लिए जानकारी जुटा रही है। उन्होंने बताया कि शव को पुलिस मनाली ला रही है और उसका फोटो पुलिस स्टेशन और अन्य स्थानों के लिए शिनाख्त हेतु भेज दिया है। शिनाख्त होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।