Follow Us:

सोलन: प्लास्टिक पाइप बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में लगी आग, लाखों का नुकसान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

चंबाघाट स्थित प्लास्टिक की पाइप बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में बुधवार सुबह आग लग गई जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के अनुसार आग दो फैक्टरियों में लगी जिससे एक फैक्टरी की छत और खिड़कियां जल गईं और दूसरे का एक कमरे में रखा सामान व कमरा जल गया। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग पर काबू पाया गया। आगजनी में कोई जानी नुकसान की खबर नहीं है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।