Follow Us:

कुल्लू पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता 5 किलो 679 ग्राम चरस के साथ तीन गिरफ्तार

गौरव, कुल्लू |

कुल्लू पुलिस ने 5 किलो 679 ग्राम चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कौल सिंह पुत्र संगत राम, कृष्ण चंद पुत्र चैनू राम, चेत राम पुत्र हफीर् राम निवासी वागीकसाडी सैंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने सैंज घाटी से तीन लोगों के पास से 5 किलो 679 ग्राम चरस बरामद की है और तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को एक युवा ने गुप्त सूचना दी थी कि कुछ लोग घाटी में चरस की समगलिंग कर रहे हैं जिसके चलते डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास और एएसआई सुनील सांख्यायन अपनी टीम के साथ सैंज घाटी में नाकेबंदी किए हुए थी।

इस दौरान तीन लोगों को उन्हें संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होते हुए देखा तो उनके ठिकानों पर जब पुलिस ने रेड की तो उनके पास से 5 किलो 679 ग्राम चरस बरामद की गई। उन्होंने बताया कि चरस के साथ पकडे़ गए लोगों में कौल सिंह पुत्र संगत राम, कृष्ण चंद पुत्र चैनू राम, चेत राम पुत्र हफीर राम निवासी वागीकसाडी सैंज शामिल है।